हवन हुआ, गरबा में झूमे श्रद्धालु

संवाद सूत्र मनोहरपुर नरसिंह आश्रम के दस दिवसीय नव दुर्गा एवं महाकाली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 07:27 PM (IST)
हवन हुआ, गरबा में झूमे श्रद्धालु
हवन हुआ, गरबा में झूमे श्रद्धालु

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : नरसिंह आश्रम के दस दिवसीय नव दुर्गा एवं महाकाली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आठवें दिन यजमानों के लिए हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा में शामिल सभी यजमान को विधि अनुसार हवन यज्ञ कराया गया। इसके बाद मां की महागौरी स्वरूप का पूजा अर्चना की गई। इस दौरान 56 महाभोग भी ग्रहण कराया गया। इसके बाद माता का महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व शनिवार की शाम को डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें स्थानीय बच्चो, युवतियों एंव महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुति दिया।

chat bot
आपका साथी