बिजली-पानी को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

बिजली पानी समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार का विरोध किया। कांग्रेसियों ने कहा कि बिजली पानी को लेकर जनता त्राहिमाम कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jun 2019 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:35 PM (IST)
बिजली-पानी को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी
बिजली-पानी को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, चाईबासा : झारखंड की भाजपा सरकार में पेयजल आपूíत विभाग, विद्युत आपूíत विभाग व विधि व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। सिर्फ आंकड़ा दिखाने के लिए विभागीय पदाधिकारी कुर्सी तोड़कर कागजात समायोजित करने में माहिर है, जबकि वास्तविकता उलट है। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र की ग्रामीण जनता पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है। जिले के अधिकतम गांव में बिजली नहीं पर विद्युत निगम हजारों रुपया का बिजली बिल थमा दे रहा है। हाटगम्हरिया-चाईबासा सड़क इंसान के लिए अभिशाप बन गई है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शनिवार को पानी, बिजली और गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिकू ने कही। वरीय उपाध्यक्ष व इंटक के जिला अध्यक्ष राहुल आदित्य ने कहा कि भाजपा की सरकार योगा कराने के लिए करोड़ों खर्च कर सकती है, पर राज्य सहित जिला की जनता को पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधा प्रदान नहीं कर सकती। क्योंकि भाजपा की सरकार में पानी, बिजली,विधि व्यवस्था जैसे बुनियादी सुविधा उनके मूल में नहीं है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नीला नाग ने कहा कि चाईबासा जैसे जिला मुख्यालय में पेयजलापूíत योजना का राशि को भाजपा की सरकार में बंदरबांट की जाती हो तो गांव की योजना का क्या हाल होता होगा यह कोई भी सहज ही अनुमान लगा सकता है। धरना-प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस भवन चाईबासा में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री बागुन सम्बरूई की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजन ने उनके चित्र पर पुष्प अíपत कर श्रद्धांजलि दी। धरना-प्रदर्शन को बामिया बारी, चांदमनी बालमुचू, महेंद्र जामुदा, बालेमा कुई, जगदीश चंद्र सिकू, छोटा पुरती, नीतिमा बारी, सुनीत शर्मा, पप्पू ओझा आदि ने संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी