ओल्ड थ्री रूम में लगाए 29 प्रजाति के 712 पौधे

टाटा स्टील व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस टाटा स्टील ओल्ड थ्री रूम समीप आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 08:19 PM (IST)
ओल्ड थ्री रूम में लगाए 29 प्रजाति के 712 पौधे
ओल्ड थ्री रूम में लगाए 29 प्रजाति के 712 पौधे

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : टाटा स्टील व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस टाटा स्टील ओल्ड थ्री रूम समीप आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न किस्म के 29 प्रजाति से संबंधित 711 पौधों का पौधरोपण किया गया। मौके पर मौजूद नोवामुंडी प्रक्षेत्र के रेंजर अजय कुमार ने कहा कि पृथ्वी का पर्यावरण मानवीय कृत्यों द्वारा बिगड़ रहा है। पृथ्वी के खनिज लवणों एवं संरचनाओं में लगातार परिवर्तन के कारण भूकंप, बाढ़ व ग्लोबल वार्मिंग और ठंड बढ़ रही है। हमें स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण को लगातार बचाने के लिए मानवीय प्रयास कर पौधरोपण, जीव-जंतुओं का सरंक्षण करना चाहिए। पौधरोपण के दौरान उपस्थित मजदूरों को प्रकृति के अनुरूप साफ व स्वच्छ रहने का मंत्र बताया गया। मौके पर टाटा स्टील के दीपक श्रीवास्तव, विनायक देश पांडे, रोशन सिंह ने कहा कि पृथ्वी की गुणवत्ता बनाए रखने एवं शुद्ध ऑक्सीजन के लिए पौधरोपण करने पर ध्यान देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी