पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : मयूरभंज जिला के पदमपुर गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 06:18 PM (IST)
पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या
पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : मयूरभंज जिला के पदमपुर गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान सोमवारी हो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार परिवारिक मुद्दे पर दंपती के बीच एक बहस हुई। इसके बाद गुस्से में आए पति शिवा ने पत्नी को एक लकड़ी से मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब पड़ोसियों ने महिला को चिल्लाते देखा तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। देखा कि सोमवारी खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने तुरंत मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट चलान के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी