झारखंड युवा मोर्चा का सम्मेलन चार अगस्त को

जासं चाईबासा झारखंड युवा मोर्चा पश्चिम सिंहभूम जिला पदाधिकारियों की बैठक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिकू की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 06:59 AM (IST)
झारखंड युवा मोर्चा का सम्मेलन चार अगस्त को
झारखंड युवा मोर्चा का सम्मेलन चार अगस्त को

जासं, चाईबासा : झारखंड युवा मोर्चा पश्चिम सिंहभूम जिला पदाधिकारियों की बैठक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिकू की अध्यक्षता में हुई। बैठक झामुमो जिला कार्यालय लालकिला शुभनाथ देवगम नगर टुंगरी में हुई। बैठक में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर युवा मोर्चा का सांगठनिक विस्तार तथा चार अगस्त को चाईबासा में युवा मोर्चा का जिला सम्मेलन आहूत करने की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंड एवं नगर में 17 जुलाई तक झारखंड युवा मोर्चा के प्रखंड एवं नगर समिति का गठन कर पूर्ण विस्तार कर विस्तारित समितियों की सूची झामुमो जिला समिति को सौंप दी जाएगी। जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन में हर प्रखंड और नगर से न्यूनतम पांच और अधिकतम दस प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम, जितेन्द्र पुरती, मुजाहिद अहमद, सिगराय जोंको, राजेश सिकू, सोवन पुरती, अशोक प्रधान, नगर अध्यक्ष (झामुमो) राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी