बस में जितनी सीट उतने ही यात्री बैठाएं संचालक, हर सीट को सैनिटाइज करना अनिवार्य : डीटीओ

जिला परिवहन कार्यालय में होली एवं अन्य त्योहारों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक वाहनों के परिचालन को लेकर गुरुवार को बस संचालकों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 07:01 PM (IST)
बस में जितनी सीट उतने ही यात्री बैठाएं संचालक, हर सीट को सैनिटाइज करना अनिवार्य : डीटीओ
बस में जितनी सीट उतने ही यात्री बैठाएं संचालक, हर सीट को सैनिटाइज करना अनिवार्य : डीटीओ

जागरण संवाददाता, चाईबासा : जिला परिवहन कार्यालय में होली एवं अन्य त्योहारों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक वाहनों के परिचालन को लेकर गुरुवार को बस संचालकों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की ने बैठक की। तिर्की ने बताया कि बस चालक, सहायक व यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही वाहनों में स्प्रे सैनिटाइजर रखना अनिवार्य है एवं सीटों को हर यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व सैनिटाइज करना होगा। यात्रा के दौरान चालक, सहायक व यात्रियों को धूमपान, पान, गुटखा, खैनी खाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यात्रा के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड में यत्र-तत्र थूकना वर्जित है। इस दौरान पकड़े जाने पर दंड लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंटेनटमेंट जोन में स्थानीय जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करना होगा। इन क्षेत्रों में वाहन रोकना, खाना-पीना व अन्य क्रियाओं के साथ घूमना-फिरना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी वाहन मालिक द्वारा किसी भी प्रकार के वाहन भाड़ा व किराया में बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी। वाहनों में निर्गत परमिट एवं अनुमान्य यात्रियों की संख्या के अनुसार यात्रियों का परिवहन किया जाएगा। बसों को परिवहन विभाग की ओर से निबंधित एवं निश्चित रूट पर सक्षम प्राधिकार द्वारा परमिट प्राप्त होना चाहिए। बसें अपने परमिट प्राप्त रूटों पर चलाई जाएंगी तथा परमिट में आवंटित ठहराव स्थल पर ही रुकेंगी। इनका अनुपालन नहीं करने से कार्रवाई तक हो सकती है। वाहनों में निर्धारित सीट के अतिरिक्त एक भी यात्री नहीं बैठाया जाएगा। बैठक में सिंहभूम बस आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष मो. बारीक, सचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन राठौर, सचिन अग्रवाल, अजय मिश्रा उर्फ बबलू, सुमन अग्रवाल, जितेंद्र भगत, राजेश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी