पिलका में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता पर पड़सी टीम का कब्जा

पश्चिम सिंहभूम नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंझारी प्रखंड के पिलका गांव मैदान में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 11:28 PM (IST)
पिलका में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता पर पड़सी टीम का कब्जा
पिलका में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता पर पड़सी टीम का कब्जा

जासं, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंझारी प्रखंड के पिलका गांव मैदान में हुआ। खेल का शुभारंभ जिला युवा समन्वयक क्षितिज व खेल समन्वयक भीमसेन पिगुवा ने किया। प्रतियोगिता में आयोजित फुटबाल खेल में विजेता पड़सी की टीम रही। वहीं उपविजेता बरकीमारा की टीम रही। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 18 जनवरी को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। खेल प्रतियोगिता में पूर्व अध्यक्ष मोहन टुडू, पालू मार्डी, रामराम चंद्र टुडू, सुशील कुमार सोरेन, सुंदर मुर्मू, मदन सोरेन व पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मिहिर लाल सोरेन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी