एकलव्य स्कूल तोर सिदरी के 12वीं की छात्राओं को दी गई विदाई

खूंटपानी प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल बालिका विद्यालय तोर सिदरी में एक कार्यक्रम आयोजित कर बारहवीं की छात्राओं को विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 07:42 PM (IST)
एकलव्य स्कूल तोर सिदरी के 12वीं की छात्राओं को दी गई विदाई
एकलव्य स्कूल तोर सिदरी के 12वीं की छात्राओं को दी गई विदाई

जासं, चाईबासा : खूंटपानी प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल बालिका विद्यालय तोर सिदरी में एक कार्यक्रम आयोजित कर बारहवीं की छात्राओं को विदाई दी गई। एकलव्य विद्यालय तोर सिदरी की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित विदाई समारोह में मंगलवार को 12वीं की परीक्षा दे चुके 75 छात्राओं को विदाई संदेश एवं सफल कॅरियर की शुभकामनाओं के साथ विद्यालय से विदाई दी गई। इस दौरान जूनियर क्लास की छात्राओं ने पुराने छात्रों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। विदाई समारोह में 12वीं की छात्राओं को मेडिकल-इंजीनियरिग शिक्षण सिविल सेवा बैंकिंग सीए आदि क्षेत्र में कॅरियर बनाने के संबंध में जानकारी भी दी गई। विदाई समारोह में स्कूल से विदा ले रहे बारहवीं की छात्राओं ने भी विद्यालय के अनुभवों को साझा किया एवं अपने जूनियर बच्चों को अनुशासित रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का सुझाव भी दिया। मौके पर 12वीं की छात्राओं को विद्यालय की ओर से तोहफा भेट किया गया जबकि 12वीं की छात्राओं ने भी विद्यालय के लिए तोहफा भेंट किया। विदाई समारोह के मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य शशिभूषण मलिक ठाकुर सहित सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी