अंतर विद्यालय चित्रांकन, सामान्य ज्ञान व विज्ञान प्रतियोगिता चार को

जॉन्यट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा की ओर से आयोजित एवं सत्यम बिल्डर्स की ओर से प्रायोजित ज्ञान-अभियान 2019 कार्यक्रम के तहत 6वीं अंतर विद्यालय चित्रांकन सामान्य-ज्ञान एवं विज्ञान प्रतियोगिता चार अगस्त (रविवार) को स्थानीय पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में आयोजित होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 06:00 PM (IST)
अंतर विद्यालय चित्रांकन, सामान्य ज्ञान व विज्ञान प्रतियोगिता चार को
अंतर विद्यालय चित्रांकन, सामान्य ज्ञान व विज्ञान प्रतियोगिता चार को

जागरण संवाददाता, चाईबासा : जॉन्यट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा की ओर से आयोजित एवं सत्यम बिल्डर्स की ओर से प्रायोजित 'ज्ञान-अभियान 2019 'कार्यक्रम के तहत 6वीं अंतर विद्यालय चित्रांकन, सामान्य-ज्ञान एवं विज्ञान प्रतियोगिता चार अगस्त (रविवार) को स्थानीय पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में आयोजित होगी। प्रत्येक वर्ष की भांति कक्षा एलकेजी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह चित्रांकन प्रतियोगिता, कक्षा 5वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा कक्षा 7वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

---चित्रांकन प्रतियोगिता के लिए कक्षा अनुरूप समय एवं निम्नांकित विषय --

- वर्ग एलकेजी एवं यूकेजी समय - सुबह 9 से 10 बजे - दिए गए चित्र में रंग भरें

- वर्ग 1 एवं 2 समय - सुबह 9 से 10 बजे - मछली का चित्र बनाएं व रंग भरें

- वर्ग 3 एवं 4 समय - सुबह 11.30 से 12.30 बजे - पानी में बोट का चित्र बनाएं व रंग भरें।

-वर्ग 5 एवं 6 समय - सुबह 11.30 से 12.30 बजे -पत्तियों के साथ फूल का चित्र बनाएं।

- वर्ग 7 एवं 8 समय - दोपहर 1.30 से 2.30 बजे - शहीद भगत सिंह का चित्र बनाएं।

- वर्ग 9 एवं 10 समय - दोपहर 1.30 से 2.30 बजे - अपने विद्यालय परिसर का चित्रण करें।

कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। चित्रांकन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालयों के अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु चाईबासा में विभिन्न स्थानों पर निबंधन की भी व्यवस्था संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई है। निबंधन शुल्क 30 रुपये मात्र है।

विज्ञान प्रतियोगिता कक्षा 7वीं-8वीं तथा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिए दो समूह में होगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से प्रति समूह अधिकतम दो प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी। केवल विद्यालय द्वारा चयनित छात्र/छात्राएं ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे तथा इस प्रतियोगिता हेतु निबंधन शुल्क मात्र 100 रुपये प्रति समूह है। यह प्रतियोगिता माधव सभागार में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 25 अगस्त शाम 4.30 बजे स्थानीय मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा में आयोजित किया जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी