टोंटो पालासाई पुलिस पिकेट पहुंचे डीजीपी, नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड में पुलिस पिकेट टोंटो (पालीसाई) का दौरा बुधवार को पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने किया। यहां पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने उग्रवादियों के विरुद्ध वर्तमान में चल रहे अभियान व आगे चलने वाले अभियान की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 07:56 PM (IST)
टोंटो पालासाई पुलिस पिकेट पहुंचे डीजीपी, नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की
टोंटो पालासाई पुलिस पिकेट पहुंचे डीजीपी, नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड में पुलिस पिकेट टोंटो (पालीसाई) का दौरा बुधवार को पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने किया। यहां पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने उग्रवादियों के विरुद्ध वर्तमान में चल रहे अभियान व आगे चलने वाले अभियान की समीक्षा की। साथ ही सीआरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से उग्रवादियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के लिए एक उच्च स्तरीय गोष्ठी हुई। मौके पर सुरक्षा बलों के साथ संवाद कर उनकी हौसलाफजाई की गई। महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक ने स्थानीय मानकी-मुंडा एवं आस-पास के आम ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। स्थानीय स्तर पर हो रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने मुख्यत: पेयजल, बैंक की समस्या, मोबाइल नेटवर्क की समस्या आदि को बताया। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने जवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों में बांटा धोती-गमछा

मौके पर सामुदायिक पुलिसिग के तहत उपस्थित ग्रामीणों के बीच 150 पीस जर्सी, फुटबॉल 10 पीस, धोती 50 पीस, गंजी 50 पीस, साड़ी 50 पीस, लुंगी 50 पीस, गमछा 60 पीस व 100 जोड़ा चप्पल का आम लोगों के बीच वितरण किया गया। डीजीपी रांची से हेलीकॉप्टर से टाटा कालेज मैदान पहुंचे। यहां पर कोल्हान डीआइजी व पुलिस अधीक्षक को लेकर सीधे पॉलीसाई पुलिस पिकेट पहुंचे। मौके पर विशेष शाखा अपर पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर पुलिस महानिदेशक डा. महेश्वर दयाल, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर, सिंहभूम कोल्हान क्षेत्र पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह, क्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक परिचालन आशीष शुक्ला, पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी