निजी विद्यालयों की गतिविधियों से अवगत हुए डीइओ

फोटो-13 प्रखंड संसाधन केंद्र में हाई स्कूल शिक्षकों के साथ बैठक कर स्कूल गतिविधियों से ह

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 09:14 PM (IST)
निजी विद्यालयों की गतिविधियों से अवगत हुए डीइओ

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) डॉ. प्रदीप कुमार चौबे ने शनिवार को नोवामुंडी प्रखंड संसाधन केंद्र में हाई स्कूल व उत्क्रमित हाई स्कूल शिक्षकों के साथ बैठक की। इसके बाद वे निजी शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण करने निकले। डीइओ सबसे पहले गुवा में संचालित उड़िया हाई स्कूल पहुंचे तथा शिक्षकों से पूरी जानकारी ली। यहां से बड़ाजामदा प्रियदर्शनी इंटर कॉलेज जाकर संचालन गतिविधियों से अवगत हुए। नोवामुंडी इंटर कॉलेज जाकर विज्ञान से संबंधित लैब भौतिकी विज्ञान, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान कक्ष प्रयोगशाला को बारीकी से देखा। प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास से मिलकर जानकारी ली। वर्गवार छात्रों की संख्या व रिजल्ट के बारे में भी पूछा। यहां से डीइओ पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल गए। परंतु स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष के निधन के कारण स्कूल बंद मिला। इंदिरा गांधी हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल का निरीक्षण कर टीम चाईबासा लौट गई।

chat bot
आपका साथी