आयुष्मान भारत पर उपायुक्त ने ली सिविल सर्जन की क्लास

जागरण संवाददाता, चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 08:47 PM (IST)
आयुष्मान भारत पर उपायुक्त ने ली सिविल सर्जन की क्लास
आयुष्मान भारत पर उपायुक्त ने ली सिविल सर्जन की क्लास

जागरण संवाददाता, चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान पश्चिम ¨सहभूम की सिविल सर्जन डॉ. मंजू दुबे से उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी ली। डॉ. दुबे ने बताया कि जिले में 410 लोगों को गोल्डन कार्ड अभी दिया गया है। इसके तहत 82,000 की जांच की जा चुकी है। उपायुक्त ने योजना के प्रचार-प्रसार पर असंतोष जताया। कहा कि आयुष्मान भारत के तहत आने वाले लाभुकों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्हें सही जगह जाने या पहुंचाने की व्यवस्था करें। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को चेकलिस्ट उपलब्ध कराएं। सभी इंचार्ज सर्टिफिकेट उपलब्ध कराएं कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का पत्र लाभुकों को मिल चुका है।

अस्पतालों में लिखनी होगी डाक्टरों के नाम व दवा की सूची

उपायुक्त ने सभी अस्पतालों में केंद्र का नाम, डॉक्टर का नाम, कार्य दिवस में किस डॉक्टर की ड्यूटी है, उपकेंद्रों में एएनएम का नाम, उपलब्ध दवाओं की सूची पेंट कर लिखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। साथ ही साथ कहा कि हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन का एक वाट्सएप समूह बनाया जाए। वाट्सएप में सभी अस्पतालों की रिपोर्ट भेजी जाए। पहली नवंबर से इसकी मॉनिट¨रग शुरू होगी।

सभी सीएचसी को मिलेंगी बाइक एंबुलेंस

बाइक एंबुलेंस सीएचसी को दिए जाएंगे। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रथम एएनसी में टोंटो एवं मनोहरपुर की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया गया। सहिया के साथ बैठक कर जागरूकता लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि संस्थागत प्रसव एवं एएनसी में अंतर को कम करने पर जोर दें। संपूर्ण टीकाकरण में एमआर को अपडेट करें। एमआर की उपलब्धि 77 प्रतिशत है। इसे अपडेट कर बढ़ाएं।

सहियाओं को इंसेंटिव का बकाया भुगातन करने का निर्देश

डीसी ने कहा कि सहियाओं का इंसेंटिव का बकाया भुगतान शीघ्र करें अन्यथा संबंधित पदाधिकारी का वेतन बंद किया जाएगा। जिले में मलेरिया के 13175 पॉजिटिव विगत वर्ष पाए गए थे। अत: इस वर्ष डीडीटी स्प्रे कर नियंत्रण का प्रयास करें। बैठक में उपविकास आयुक्त आदित्य रंजन, सहायक समाहर्ता नितीश कुमार ¨सह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, डॉ संजय कुजूर, डीपीएम सहित सभी एमओआइसी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी