बड़ाजामदा से बड़बिल तक गड्ढों में तब्दील सड़क

संवाद सूत्र बड़बिल वैसे क्योंझर जिला का बड़बिल नगर कई मामलों में अपने आप में चर्चित एवं लोक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:16 AM (IST)
बड़ाजामदा से बड़बिल तक गड्ढों में तब्दील सड़क
बड़ाजामदा से बड़बिल तक गड्ढों में तब्दील सड़क

संवाद सूत्र, बड़बिल : वैसे क्योंझर जिला का बड़बिल नगर कई मामलों में अपने आप में चर्चित एवं लोकप्रिय रहा है। इसी लोकप्रियता की श्रृंखला में एक नई पहचान बड़बिल के नाम से जुड़ चुकी है। पड़ोसी राज्य झारखंड के बड़ाजामदा की सीमा से आरंभ, खनिज संपदा से परिपूर्ण, राज्य सरकार के लिए कुबेर कहा जाने वाला केंदुझर जिले के बड़बिल नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों के लिए नगर की पहचान सड़कों पर उभरे तीन से पांच फीट गहरे और दस से पंद्रह फीट चौड़े गड्ढों से की जा रही है। आए दिन सैकड़ों की संख्या में अन्य राज्यों से कच्चे अयस्क के लिए पहुंचने और गंतव्य स्थान के लिए दौड़ने वाले भारी वाहन सड़कों की बदहाली, अकारण की नो एंट्री से पस्त होते देखे जाते हैं। जबकि छोटे वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सड़क पर रेंगते नजर आते हैं। दूसरी ओर विभागीय अधिकारी, नेता और मंत्री से सड़क निर्माण के लिए पूछे जाने पर टेंडर का आश्वासन मिलता रहा है।

chat bot
आपका साथी