लिटिल रेनबो में मनाया गया गॉड गॉडेस डे

लिटिल रेनबो प्ले स्कूल में गुरुवार को गॉड गॉडेस डे का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:48 PM (IST)
लिटिल रेनबो में मनाया गया गॉड गॉडेस डे
लिटिल रेनबो में मनाया गया गॉड गॉडेस डे

जासं, चाईबासा : लिटिल रेनबो प्ले स्कूल में गुरुवार को गॉड गॉडेस डे का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चे अलग-अलग देवी-देवताओं के वेष-भूषा में सज धज कर आए। कार्यक्रम में अवयुक्त, अभय तांती, शुभजीत दत्ता, मयंक तांती, हर्षित गुप्ता ने कृष्ण भगवान, आराध्या साव ने राधा, आदित्य कुमार ने राम, अभ्युदय ने लक्ष्मण तथा आरुषि लोहरा गौतम बुद्ध के आकर्षक वेश में दिखा। इस दौरान अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर अनुज कुमार ने कहा कि इस डिजिटल युग में बच्चों को मनोरंजन के कम अवसर मिल रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी संस्कृति की जानकारी भी मिलती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल की टीचर सारिका गुप्ता, स्वाति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी