स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती के लिए सीआरपीएफ ने लगाई दौड़

मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र सारंडा के दीघा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ई/174 वी वाहिनी की ओर से शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 08:42 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 05:07 AM (IST)
स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती के लिए सीआरपीएफ ने लगाई दौड़
स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती के लिए सीआरपीएफ ने लगाई दौड़

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र, सारंडा के दीघा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ई/174 वी वाहिनी की ओर से शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक झारखंड सरकार के निर्देशानुसार व सीआरपीएफ 174 बटालियन के कमांडेंट डा. प्रेमचंद्र के दिशानिर्देश में सीआरपीएफ के जवानों ने कोरोना महामारी संक्रमण काल के मद्देनजर शारीरिक दूरी बनाकर 10 किमी की दौड़ लगाई। दौड़ के माध्यम से आम लोगों को स्वास्थ्य व सेहतमंद रहने का संदेश दिया गया। मौके पर आयोजित दौड़ में ई/174 वीं वाहिनी के जवानों व अधीनस्थ अधिकारीगण शामिल हुए। बाद में कैंप परिसर में व्यायाम भी किया। मौके पर बलबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व तंदरुस्त रखने हेतु जागरूक करना है। उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए फिट रहने का संदेश भी दिया।

chat bot
आपका साथी