कंपनी के खाते से 7 लाख 65 हजार रुपये धोखाधड़ी करने वाले को जोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोड़ा पुलिस ने कंपनी में कार्यरत कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी कर कंपनी के खाते से 7.65 लाख रुपए उड़ाने वाले को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 08:58 PM (IST)
कंपनी के खाते से 7 लाख 65 हजार रुपये धोखाधड़ी करने वाले को जोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कंपनी के खाते से 7 लाख 65 हजार रुपये धोखाधड़ी करने वाले को जोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बड़बिल : जोड़ा पुलिस ने कंपनी में कार्यरत कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी कर कंपनी के खाते से 7.65 लाख रुपए उड़ाने वाले को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है। जोड़ा थाना प्रभारी रायसेन मुर्मू ने बताया है कि जोड़ा स्थित मेसर्स वर्धन अर्थमूवर्स और मेसर्स डीपी सिंह नामक कम्पनी में अकाउंटेंट के तौर पर पिछले सात वर्षों से कार्यरत चंपुआ थाना अंतर्गत कालिका प्रसाद निवासी 28 वर्षीय नरहरि राऊत धोखे से उक्त दोनों कंपनी के खाते से 7 लाख 64 हजार नौ सौ 85 रुपए उड़ा लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद,गत मंगलवार को डी पी सिंह के बेटे एवं मेसर्स वर्धन अर्थमुवर्स के मालिक रविकिरण सिंह ने जोड़ा थाना में राऊत के विरूद्ध मामला दर्ज कराने के बाद जोड़ा पुलिस संज्ञान लेते हुए बुधवार को नरहरि राऊत को गिरफ्तार किया एवं गुरुवार को कोर्ट चालान किया। बता दें कि आरोपित नरहरि राऊत उक्त दोनों कंपनी के बैंकिग व्यापार के लिए अधिकृत किया गया था।

chat bot
आपका साथी