पावर प्लांट का हब बनेगा झारखंड, दुनिया को देगा बिजली : रघुवर दास

झारखंड प्रकृतिक संसाधनों के मामले सबसे धनी राज्य है। चाईबासा जिला में सबसे अधिक प्राकृति संपत्ति है। हमारे राज्य के सामने गुजरात व महाराष्ट्र टिक नहीं सकते क्योंकि यहां 40 फीसद प्राकृतिक संसाधन भरे पड़े हैं। झारखंड में प्राकृतिक संसाधन का प्लांट बनेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 12:01 AM (IST)
पावर प्लांट का हब बनेगा झारखंड, दुनिया को देगा बिजली : रघुवर दास
पावर प्लांट का हब बनेगा झारखंड, दुनिया को देगा बिजली : रघुवर दास

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : झारखंड प्रकृतिक संसाधनों के मामले सबसे धनी राज्य है। चाईबासा जिला में सबसे अधिक प्राकृति संपत्ति है। हमारे राज्य के सामने गुजरात व महाराष्ट्र टिक नहीं सकते क्योंकि यहां 40 फीसद प्राकृतिक संसाधन भरे पड़े हैं। झारखंड में प्राकृतिक संसाधन का प्लांट बनेगा। झारखंड पावर प्लांट का हब बनेगा और दुनिया को बिजली व कोयला निर्यात करेगा। उक्त बातें राज्य के मुख्यमंत्री ने जगन्नाथपुर के हाइस्कूल में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की सभा को संबोधित कर करीब 40 मिनट के अपने गर्मजोशी भाषण में कही।

दास ने कहा चाईबासा जिला को 2022 तक लाल पानी से छुटकारा मिलेगा। राज्य में हो रहे बाल विवाह को रोकने के लिए हमने एक नारा दिया। पहले शिक्षा दान फिर कन्या दान। इसी के तहत मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारम्भ किया गया। राज्य में सरपट 329 एम्बुलेंस चल रही है जो 15 मिनट के अन्दर आपकी जीवन रक्षा के लिए हाजिर हो जाती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिना कोड़ा दंपती का नाम लिए कहा कि यहां की जनता ने राज्य को मंत्री दिया। निर्दलीय मुख्यमंत्री सांसद और विधायक दिया लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ क्योंकि इन जनप्रतिनिधियों की नीति और नियत में खोट थी। अब आयरन की जगह झारखंड स्टील बेचेगा ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा दीपावली आ रही है जिस तरह महालक्ष्मी कमल फूल में विराजमान होकर आती है उसी तरह जगन्नाथपुर में भी कमल फूल को विराजमान करना है ताकि सबका समृद्ध विकास हो सके। उन्होने कांग्रेस और जेएमएम को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर राज्य को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया। मधु खाया कांग्रेस, जेएमएम व राजद ने और कोड़ा को भेज दिया होटवार जेल। गरीबों की योजना लूट भ्रष्टचार में चढ़ा दिया कांग्रेस ने। डबल इंजन की सरकार में डबल गैस सिलेंडर सिर्फ भाजपा की झारखंड सरकार ही दे सकती है। इस दौरान नोवामुंडी के जिला परिषद शम्भू हाजरा व जैंतगढ़ के समाजसेवी मून्ना पोदार के नेतत्व में सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी