सुखमय पारिवारिक जीवन को लें ठाकुर का आश्रय

संवाद सूत्र, बंदगांव : रविवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय कराईकेला में ठाकुर अनुकूल चंद्रजी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:43 PM (IST)
सुखमय पारिवारिक जीवन को लें ठाकुर का आश्रय
सुखमय पारिवारिक जीवन को लें ठाकुर का आश्रय

संवाद सूत्र, बंदगांव : रविवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय कराईकेला में ठाकुर अनुकूल चंद्रजी के जन्म महीने के अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया। मौके पर रितिक गोकुल दा ने उपस्थित लोगों से कहा कि परिवारिक जीवन सुखमय करने को ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का आश्रय ग्रहण करें। ठाकुर जी के पास वह यंत्र है। आप दीक्षा ग्रहण करते हैं तो जान सकेंगे ठाकुर के पास क्या है। कार्यक्रम में हरे कृष्णा नायक, जयंत चौधरी, बलराम दास आदि ने भी ठाकुर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। सत्संग प्रारंभ पर ठाकुर जी की प्रार्थना, वाणी पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आनंद बाजार का सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर प्रमोद, प्रमथ नायक, राजेश मंडल, केदार प्रधान, रामेश्वर साहू, निरंजन मंडल, जटिया मंडल, सिद्धनाथ प्रधान सहित काफी लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी