पूजा शर्मा की मौत मामले में पति रवि शर्मा गया जेल

संस, चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र के अमलाटोला निवासी 35 वर्षीय महिला पूजा शर्मा की मौत मामले में उसके

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jun 2018 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jun 2018 07:33 PM (IST)
पूजा शर्मा की मौत मामले में पति रवि शर्मा गया जेल
पूजा शर्मा की मौत मामले में पति रवि शर्मा गया जेल

संस, चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र के अमलाटोला निवासी 35 वर्षीय महिला पूजा शर्मा की मौत मामले में उसके पति रवि शर्मा को पुलिस ने मंगलवार देर शाम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि 14 अप्रैल की रात पूजा शर्मा संदेहास्पद स्थिति में आग से झुलस गई थी और छत से नीचे गिर गई थी। गंभीरावस्था में दूसरे दिन सुबह करीब 4 बजे उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया था। जमशेदपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। चिकित्सक के अनुसार महिला का शरीर 75 प्रतिशत झुलस गया था। इस घटना को लेकर मुहल्ले में अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोग इस घटना को आत्महत्या का प्रयास बता रहे थे तो कुछ लोग पति पर संदेह कर रहे थे। इस संबंध में मृतका के भाई अश्विनी शर्मा ने रवि शर्मा के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से रवि शर्मा फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने मंगलवार देर शाम रवि शर्मा को घर से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी