झारखंडः भाजपा की नोवामुंडी प्रखंड कमेटी से प्रखंड मंत्री बलदेव लागुरी निष्कासित

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पान ने बताया कि प्रखंड मंत्री बलदेव लागुरी काफी समय से पार्टी विरोधी काम कर रहे थे।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 01:10 PM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2018 01:10 PM (IST)
झारखंडः भाजपा की नोवामुंडी प्रखंड कमेटी से प्रखंड मंत्री बलदेव लागुरी निष्कासित
झारखंडः भाजपा की नोवामुंडी प्रखंड कमेटी से प्रखंड मंत्री बलदेव लागुरी निष्कासित
चाईबासा, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम सिंहभूम की नोवामुंडी प्रखंड कमेटी से प्रखंड मंत्री बलदेव लागुरी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पान ने बताया कि बलदेव लागुरी काफी समय से पार्टी विरोधी काम कर रहे थे। हाल ही में उसके झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए काम करने की सूचना मिली है। इस वजह से नाराज प्रखंड कमेटी ने बलदेव को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया।

बुधवार को नोवामुंडी स्थित पथ निर्माण विश्रामागार परिसर में हुई भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक में आधिकारिक तौर पर कहा गया कि पार्टी विरोधी काम करने की वजह से बलदेव को छह साल तक पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी