आगामी चुनाव को अभी से कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता

वन विश्रामागर में भाजपा की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 12:39 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 12:39 PM (IST)
आगामी चुनाव को अभी से कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता
आगामी चुनाव को अभी से कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, सोनुवा : वन विश्रामागर में भाजपा की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज ¨सह उपस्थित थे। सांसद ने आगामी चुनाव 2019 को देखते हुए कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र दिया गया। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों से बारी बारी से बात कर समीक्षा की गई। संसद ने कहा कि हर हाल में भाजपा झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर कब्जा करेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। इस मौके पर इंदु डागा, अवनेश गुप्ता, आलोक रंजन ¨सह, राजेश प्रधान, बसंत प्रधान, दिनेश सुरीन, चंदन ¨सहदेव, रानी बंदिया, सुंदरलाल महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी