स्कूलों के विलय से शिक्षा के विकास में बाधा : मुरारी

मधु बाजार स्थित ब्राइट वे एकेडमी में झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर संस्थान के निर्देशक मुरारी लाल बैद्य ने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड में होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:33 PM (IST)
स्कूलों के विलय से शिक्षा के विकास में बाधा : मुरारी
स्कूलों के विलय से शिक्षा के विकास में बाधा : मुरारी

जासं, चाईबासा : मधु बाजार स्थित ब्राइट वे एकेडमी में झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर संस्थान के निर्देशक मुरारी लाल बैद्य ने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड में होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। चाईबासा के लुथेरन स्कूल में उनकी पढ़ाई हुई थी। ये चाईबासा के लिए बहुत ही गर्व की बात है। शिक्षा से ही एक शिक्षित समाज एवं व्यवस्थित समाज की कल्पना की जा सकती है, परन्तु सरकार ने स्कूलों का विलय कर के कहीं न कहीं शिक्षा के विकास में बाधा पहुंचाई है। भगवान बिरसा मुंडा का सपना था कि हर गांव में स्कूल हो तथा हर व्यक्ति साक्षर हो, परंतु 18 वर्ष के इतिहास में झारखंड ने इतनी राजनीतिक अस्थिरिता झेली है कि इसका सीधा असर विकास पर पड़ा है। कार्यक्रम में शिक्षिका वंदना अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे तथा मंच संचालन शिक्षिका लक्ष्मी बोदरा ने किया।

chat bot
आपका साथी