कर्मचारियों के हितों को नई दिल्ली में एआइआरटीयू ने भरी हुंकार

23 मार्च को आल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) नई दिल्ली में आयोजित हुई। जिसमें भारतीय रेल के कोने-कोने से ट्रैक मेंटेनर उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 07:35 PM (IST)
कर्मचारियों के हितों को नई दिल्ली में एआइआरटीयू ने भरी हुंकार
कर्मचारियों के हितों को नई दिल्ली में एआइआरटीयू ने भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 23 मार्च को आल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) नई दिल्ली में आयोजित हुई। जिसमें भारतीय रेल के कोने-कोने से ट्रैक मेंटेनर उपस्थित हुए। वार्षिक आम बैठक में भारतीय रेल में ट्रैक मेंटेनरों को एकता के सूत्र में पिरोने, ट्रैकमेनों तथा समस्त रेल परिवार के कर्मचारियों के हितों तथा पुरानी पेंशन बहाली, एलडीसी ओपन टू आल, विभाग परिवर्तन, महिला ट्रैकमेन के विभागों में परिवर्तन, निजीकरण और निगमीकरण, एक अप्रैल से लागू होने वाले श्रम कानून, संगठन में पदाधिकारियों के पदों में फेरबदल तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के विषय पर चर्चा हुई। केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही मीटिग में समस्त भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों तथा क्षेत्रीय रेलवे कारखानों से ऑल इंडिया ट्रेक मेंटेनर यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। एक नई ऊर्जा के साथ भारतीय रेल में एआइआरटीयू को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए समस्त पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने का वचन दिया और संगठन को शाखा स्तर से केंद्रीय स्तर तक मजबूत करने की कसम खाई। कहा गया कि एआइआरटीयू के कर्मठ, मेहनती पदाधिकारियों के बल पर यूनियन आगामी मान्यता के चुनाव में एक नई इबारत लिखेगा तथा भारतीय रेल में अपने अधिकारों से वंचित कर्मचारी साथियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित रहेगा। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि इस वार्षिक आम बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पांचाल, राष्ट्रीय महामंत्री कांता राजू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम नरेश पासवान, राष्ट्रीय संगठन सचिव चांद मोहम्मद नियुक्त किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी