अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

शुक्रवार को बंदगांव प्रखंड के एनएच 75 के किनारे भरंडिया गांव में कच्छा चार की छात्रा नागी हेंब्रम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 09:26 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:19 AM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

संवाद सूत्र, बंदगांव : शुक्रवार को बंदगांव प्रखंड के एनएच 75 के किनारे भरंडिया गांव में कच्छा चार की छात्रा नागी हेंब्रम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है बच्ची का रोड किनारे घर है बच्ची सड़क के इस पार से उस पार जाना चाह रही थी। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत पर ग्रामीणों ने ग्राम मुंडा बाहाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में एनएच 75 को डेढ़ घंटा जाम कर दिया। बाद में विधायक सुखराम उरांव के पहुंचने पर एवं छात्र के पिता को 50,000 रुपये देने की एवं जो भी हो सरकारी लाभ हो दिया जाएगा। इस वार्ता पर जाम को हटाया गया एवं वाहनों का चलना शुरू हुआ।

chat bot
आपका साथी