चक्रधरपुर में ट्रेन के आगे कूदी महिला

जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे ग्रिड के पास मंगलवार सुबह 21 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मृतका अंजना प्रधान देवगाव नीचे टोला निवासी सुमन प्रधान की पत्‍‌नी थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 12:18 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 12:18 AM (IST)
चक्रधरपुर में ट्रेन के आगे कूदी महिला
चक्रधरपुर में ट्रेन के आगे कूदी महिला

जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे ग्रिड के पास मंगलवार सुबह 21 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मृतका अंजना प्रधान देवगाव नीचे टोला निवासी सुमन प्रधान की पत्‍‌नी थी। उधर, पिता की शिकायत पर चक्रधरपुर पुलिस ने मृतका के पति सुमन प्रधान व देवर सुमन्त प्रधान को हिरासत में ले लिया है।

चक्रधरपुर स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद पुलिस शव थाने ले गई। परिजन की खोजबीन के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हुआ। उधर, मृतका के पिता मिहीर प्रधान ने चक्रधरपुर थाने में लिखित शिकायत की है। कहा है कि शादी के तीन माह बाद से ही बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले कहते थे कि शादी में कुछ सामान नहीं लाई। 50 हजार रुपये लाओ नहीं तो हत्या कर दूंगा। बेटी को फोन पर बात नहीं करने देते थे। बेटी को उसकी सास आरती देवी, पति सुमन प्रधान और देवर सुमन्तो प्रधान कई बार पिटाई कर चुके थे। पिता ने कहा है कि ससुराल वालों ने हत्या कर बेटी का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है।

---

दाह संस्कार को कोई तैयार नहीं

मृतका का शव चक्रधरपुर थाने में करीब 40 घटे से एक वाहन में रखा हुआ है। ना ही लड़की पक्ष के लोग अंतिम संस्कार करना चाह रहे हैं और ना ही लड़का पक्ष। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम 30 घटे के बाद करा पाई। पोस्टमार्टम के बाद शव एक वाहन में रखा गया है।

---

मुझे फंसाया जा रहा : सुमन

सुमन प्रधान ने थाने में बताया कि वह जामदा में एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। घटना के समय वह चक्रधरपुर में नहीं था। उसे छह माह का एक बेटा है। मृतका के साथ कभी मारपीट नहीं हुई। लड़की पक्ष के लोग झूठा आरोप लगाकर उसे और उसके परिवार को फंसा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी