दुंडुचू गांव में 95 फीसद घरों में नहीं शौचालय

जागरण संवाददाता, चाईबासा : झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने शनिवार को टोंटो प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर स्थित दुन्डुचू गांव का दौरा किया। इस क्रम में ग्रामीणों ने उनके समक्ष समस्याओं का पु¨लदा रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 11:20 PM (IST)
दुंडुचू गांव में 95 फीसद घरों में नहीं शौचालय
दुंडुचू गांव में 95 फीसद घरों में नहीं शौचालय

जागरण संवाददाता, चाईबासा : झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने शनिवार को टोंटो प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर स्थित दुन्डुचू गांव का दौरा किया। इस क्रम में ग्रामीणों ने उनके समक्ष समस्याओं का पु¨लदा रखा। बताया कि कुचिया से बांडीजारी होते हुए केंजरा तक जाने वाला पहुंच पथ अत्यंत खस्ता हालत में है। गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंची है। यहां पोल गाड़ने और तार खींचने का काम तीन चार माह पूर्व किया गया है परन्तु कनेक्शन नहीं दिया गया है। रोजगार के अभाव में दूसरे प्रदेशों में पलायन कर जा रहे हैं। गांव के लगभग पचास फीसद परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है। राशन कार्ड बनवाने के नाम पर डीलर प्रति परिवार 500 रुपये करके वसूलता है। दुन्डुचू गांव के लगभग 95 फीसद घरों में शौचालय नहीं है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुश्किल से दस घरों में व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था जिसमें से कई अब तक अधूरे हैं। दुन्डुचू मेन टोला में एक आंगनबाड़ी केन्द्र Þबगनाबासा-बीÞ संचालित है, जो महीने में सिर्फ दो या तीन दिन ही खुलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र का सारा राशन, आंगनबाड़ी सेविका अपने घर ढोकर ले जाती है।

ग्रामीण मुंडा की मृत्यु के पश्चात गांव के मुंडा का पद अब तक खाली है जिसके कारण गांव में ग्राम सभाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी