किरीबुरू में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में पांच गिरफ्तार

किरीबुरू क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी लक्ष्मण गोप व स्थानीय पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पांच लोगों पर किरीबुरू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 06:13 AM (IST)
किरीबुरू में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में पांच गिरफ्तार
किरीबुरू में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में पांच गिरफ्तार

जासं, चाईबासा : किरीबुरू क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी लक्ष्मण गोप व स्थानीय पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पांच लोगों पर किरीबुरू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर गिरफ्तार किया है। परि. पुअनि मुक्ति किडो ने बताया कि पांचों लोग बैंक मोड़ स्थित शुभम फास्ट फ्रूड हॉटल का शटर (गेट) लगा हुआ है और अंदर से बहुत लोगों की आवाज आ रही थी। गेट खुलवाने पर देखा गया कि पांच लोग हॉटल के अंदर है जिसमें एक व्यक्ति चौमीन बना रहा था और चार लोग बिना शारीरिक दूरी का पालन किये बैठे थे। इसमें बैंक मोड़ टाउनशिप निवासी अनिल दास, सुजीत बेहरा, अमित कुमार दास, सुरेन मलिक व मुर्गापाड़ा किरीबुरू निवासी जॉनसन किडो शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी