प. सिंहभूम जिले में जरूरतमंदों के लिए आए 37 हजार 473 कंबल

गरीबों को अब ठंड से राहत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रखंडों में कंबल का वितरण कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 06:33 PM (IST)
प. सिंहभूम जिले में जरूरतमंदों के लिए आए 37 हजार 473 कंबल
प. सिंहभूम जिले में जरूरतमंदों के लिए आए 37 हजार 473 कंबल

संवाद सहयोगी, चाईबासा : गरीबों को अब ठंड से राहत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रखंडों में कंबल का वितरण कर दिया गया है। प्रखंडों में कंबल का वितरण सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। पश्चिम सिंहभूम जिला में 37 हजार 473 कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इस बार पहले के मुकाबले बेहतर क्वालिटी का कंबल गरीबों को दिया जाएगा। जिससे वह ठंड से अपने को बचा सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नेहा संजना ने कहा कि जिला के 17 प्रखंड के साथ ही दो नगर परिषद क्षेत्रों में भी कंबल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में कंबल पहुंचा दिया गया है। 15 दिसंबर से ही कंबल प्रखंडों में पहुंच रहा है। शनिवार को सभी प्रखंड तक कंबल पहुंच चुका है। प्रखंड से पंचायत तक पहुंचा कर जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण करने का आदेश दे दिया गया है। जिससे ठंड के मौसम में गरीबों को थोड़ा राहत पहुंचाया जा सके। इस बार कंबल और बेहतर क्वालिटी का दिया जा रहा है।

------------------------

प्रखंड - कंबलों की संख्या

आनंदपुर - 1145

बंदगांव - 2156

नगर परिषद चाईबासा - 1741

सदर चाईबासा - 2140

चक्रधरपुर - 3450

नगर परिषद चक्रधरपुर - 1440

गोइलकेरा - 1847

गुदड़ी - 1000

हाटगम्हरिया - 1686

जगन्नाथपुर - 2443

झींकपानी - 1368

खुंटपानी - 2061

कुमारडुंगी - 1405

मझगांव - 1814

मंझारी - 1715

मनोहरपुर - 2229

नोवामुंडी - 2779

सोनुवा - 1934

तांतनगर - 1607

टोंटो - 1513

chat bot
आपका साथी