भाजपा नेता की पहल से श्रमिक का शव पहुंचा गांव

सिमडेगाभाजपा नेता सुजन जोजो के अथक प्रयास और जिला प्रशासन के सहयोग से मृत मजदूर ज्ञान प्रधान का आया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:16 AM (IST)
भाजपा नेता की पहल से श्रमिक का शव पहुंचा गांव
भाजपा नेता की पहल से श्रमिक का शव पहुंचा गांव

सिमडेगा:भाजपा नेता सुजन जोजो के अथक प्रयास और जिला प्रशासन के सहयोग से मृत मजदूर ज्ञान प्रधान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोकबा गांव निवासी का शव बीते दिन 3 जुलाई को उनके पैतृक गांव लाया गया। ज्ञान प्रधान की मृत्यु बीते 23 जून को गोवा में हो गई थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने बेटे के शव को लाने की गुहार भाजपा नेता सुजन जोजो से लगायी। सुजन ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से व जिला प्रशासन से संपर्क कर सहयोग का आग्रह किया। जिसके 11 दिनों बाद 3 जुलाई को मृत मजदूर ज्ञान प्रधान का शव हवाई जहाज से रांची लाया गया। रांची एयरपोर्ट से कोलेबिरा बोकबा घर एम्बुलेंस से करीब 1 बजे लाया गया। जिसके बाद धार्मिक रिति-रिवाज से शव को दफनाया गया।

chat bot
आपका साथी