जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

विगत मार्च महीने में हरियाणा में राष्ट्रीय सबजूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:35 PM (IST)
जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार
जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

जासं,सिमडेगा:विगत मार्च महीने में हरियाणा में राष्ट्रीय सबजूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में विजेता रही झारखंड टीम में शामिल सिमडेगा के14खिलाड़ी व महिला सब जूनियर प्रतियोगिता में उपविजेता झारखंड टीम के सभी 18 खिलाड़ियों को जिला प्रशासन सिमडेगा के द्वारा ब्रांडेड जूता,मौजा,टीशर्ट एवम पेंट देकर सम्मानित किया गया है।इसके लिए हॉकी सिमडेगा ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज

कोनबेगी ने कहा कि इससे राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।इनके साथ आवासीय बालिका हॉकी सेंटर सिमडेगा में 10केवीए का सौर ऊर्जा संचालित बिजली सेटअप लगाया गया।जिससे अब खिलाड़ियों को बिजली चले जाने पर भी पढ़ाई वैगरह में कोई परेशानी नहीं होगी तथा संत मैरिज हॉकी बालक हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में जिम के उद्घाटन से खिलाड़ी लाभ उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी