मुखिया समेत दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस दामन

केरसई : प्रखंड के बुद्धाधार नदी में प्रखंड कांग्रेस कमिटी केरसई द्वारा बैठक सह वनभोज कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 09:26 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 09:26 PM (IST)
मुखिया समेत दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस दामन
मुखिया समेत दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस दामन

केरसई : प्रखंड के बुद्धाधार नदी में प्रखंड कांग्रेस कमिटी केरसई द्वारा बैठक सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक नियल तिर्की, थियोडोर किड़ो, जिला अध्यक्ष अनूप केशरी, पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा, ओबसी वर्ग के जिला अध्यक्ष मनोज जयसवाल, देवनीश खलखो, अनूप लकड़ा, रावेल लकड़ा, खुशीराम कुमार, नारायण ¨सह रोहिल्ला शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा और झापा के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से केरसई मुखिया बालासियुस खेस्स, बासेन पंचायत समिति अजयदान कुजूर, बाघडेगा पंचायत समिति नलिनी बा:, प्रखंड उप प्रमुख , जयंत प्रसाद, उत्तम प्रसाद, शंकर प्रसाद, शम्भू प्रसाद, मनोहर, अजय सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने कहा कि सदस्यता ग्रहण करने वालों का कांग्रेस परिवार स्वागत करती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।उसके लिए सभी बूथ स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तक कांग्रेस के विचार को पहुंचाया जाएगा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्म समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलती है और सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा कार्य करने को तैयार रहती है। इस अवसर पर केरसई प्रखंड अध्यक्ष डेविड तिर्की, शशि प्रसाद, अनिल प्रसाद, बसारत अंसारी,परवेज अंसारी,मंसूर अंसारी सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी