हवन-पूर्णाहुति के साथ राम कथा संपन्न

जलडेगा : प्रखंड के लमडेगा में आयोजित चार दिवसीय राम कथा हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 05:36 PM (IST)
हवन-पूर्णाहुति के साथ राम कथा संपन्न
हवन-पूर्णाहुति के साथ राम कथा संपन्न

जलडेगा : प्रखंड के लमडेगा में आयोजित चार दिवसीय राम कथा हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। राम कथा को सफल बनाने में बहन यशोदा, गुड़िया, मीरा, शांति आदि का अहम योगदान रहा। इस मौके पर रामरेखा धाम के महंत उमाकांत भी शामिल हुए। उन्होंने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघे-शक्ति-कलियुगे। उन्होंने सबों से अपने धर्म एवं संस्कृति में विश्वास रखते हुए एकजुटता बनाए रखने की अपील की। मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज ¨सह देव ने भी लोगों से संगठित होकर अपने धर्म में आस्था रखने की बात कही।

chat bot
आपका साथी