आदिवासियों के लिए चल रहीं कई योजनाएं : बेसरा

संवाद सहयोगी सिमडेगाभारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिमडेगा के तत्वावधान में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:14 AM (IST)
आदिवासियों के लिए चल रहीं कई योजनाएं : बेसरा
आदिवासियों के लिए चल रहीं कई योजनाएं : बेसरा

संवाद सहयोगी, सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिमडेगा के तत्वावधान में किनबिरा गांव में ग्राम बैठक, एवं करईगुडा, रेंगार बाहर में जन संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री सह सिमडेगा विधानसभा प्रभारी श्रद्धानंद बेसरा ने बैठक में केंद्र सरकार और राज सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। चर्चा करते हुए बेसरा ने लोगों को बताया की प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने आदिवासियों के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। जिससे लोगों को लाभ उठाने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी