विकास के दावे खोखले, चरम पर है भुखमरी-बेरोजगारी : मरांडी

सिमडेगा झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि विक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 09:30 PM (IST)
विकास के दावे खोखले, चरम पर है भुखमरी-बेरोजगारी : मरांडी
विकास के दावे खोखले, चरम पर है भुखमरी-बेरोजगारी : मरांडी

सिमडेगा : झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि विकास का ढोल पीटने वाली राज्य की रघुवर सरकार दावे झूठे हैं। खुद को डबल इंजन की सरकार बताने वाले रघुवर सरकार के कार्यकाल में राज्य की स्थिति और भी दयनीय हुई है। राज्य में बेरोजगारी एवं भुखमरी के हालात हैं, लेकिन सरकार को इन समस्याओं के प्रति जरा सा भी भान नही है। राज्य सरकार का उड़ता हाथी का प्लान फ्लॉप हो गया। हाथी तो नहीं उड़ पाया, लेकिन इसके नाम पर करीब 900 करोड़ रुपये जरूर फूंक दिए गए। स्थिति यह कि राज्य में नए उद्योग-धंधे क्या लगते, पुराने हजारों उद्योग-धंधे चौपट हो गए हैं। लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। बाबूलाल मरांडी अपने जनादेश यात्रा के क्रम सिमडेगा के कुल्लूकेरा स्कूल मैदान में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में भूख से मौत हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर सरकार के पास कोई विजन नहीं है। सरकार खेतों में डोभा बनवाते रह गई, जिसका कोई सकारात्मक असर नहीं हुआ। अब सरकार किसानों को चंद रुपये देकर अपनी वाहवाही लूट रही है लेकिन किसान आज भी बदहाल हैं। किसानों को चाहिए उनके खेतों तक पानी पहुंचे, समय पर खाद व बीज मिले। उनकी सरकार आई तो अगले 5 वर्षों में सभी किसानों के खेतों में सिचाई सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की स्थिति भी ठीक नहीं है। स्कूल में मास्टर तो अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। उन्हें समर्थन मिला तो वे पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जांच व इलाज की मुकम्मल प्रबंध करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं एवं महिलाओं को आह्वान करते हुए साथ देने की अपील की। कहा कि वे आश्वस्त करते हैं कि उनकी सरकार में नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रति आरक्षण एवं झारखंडवासियों को पूरी प्राथमिकता दी जाएगी। बीएड पास शिक्षकों को उनके स्कूल में सेवा स्थायी कर दी जाएगी। मौके पर रांची जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल बड़ाईक, केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केन्द्रीय सदस्य कंचनरानी एक्का, जिलाध्यक्ष तुलसी साहु, दिलमोहन साहु, शकील अहमद,रफीक अंसारी, सुधीर डांग,राजेश डुंगडुंग आदि मौजूद थे। राज्य गठन का उद्देश्य अधूरा : तुलसी

: कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष तुलसी साहु ने कहा कि राज्य गठन का उद्देश्य आज भी अधूरा है। भाजपा सरकार लूटने व लूटाने वाली सरकार है। सरकार स्कूल बंद कर रही है, वहीं शराब दुकान खोल रही है। विधान सभा प्रभारी मोहन बड़ाईक ने भी सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

सिमडेगा:कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इधर सुरक्षा के लिए मौके पर इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद महतो एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी रामेश्वर भगत भी दल-बल के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम करीब 2 बजे तक चला।कार्यक्रम के दौरान हल्की बारिश भी होती रही।

chat bot
आपका साथी