जमीन विवाद में दबंगों ने दंपती को काट डाला

भूमि विवाद में दबंगों ने वृद्ध दपंती को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 01:54 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 01:54 PM (IST)
जमीन विवाद में दबंगों ने दंपती को काट डाला
जमीन विवाद में दबंगों ने दंपती को काट डाला

जागरण संवाददाता, बानो (सिमडेगा)। बानो थाना क्षेत्र थोलकोबेड़ा गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद में दबंगों ने वृद्ध दपंती को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। बुद्धेश्वर सिंह (65) और उसकी पत्नी पार्वती देवी (55) को रात में अपराधी घर से निकाल कुछ दूर ले गए और धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी।

गौरतलब है कि दंपती के पुत्र राजू सिंह की भी 2013 में हत्या कर दी गई थी। दंपती की हत्या की जानकारी रविवार सुबह में बानो पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर आलोक कुमार, थाना प्रभारी जॉन मुर्मू एवं एएसआइ रामाश्रय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। इधर, दंपती की बहू मुनी देवी ने इस मामले में विक्रम सिंह व संतोष सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार हैं।

भागीरथी सिंह के परिवार व बुद्धेश्वर के परिवारों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। दबंग भागीरथी के परिवार के लोग हमेशा बुद्धेश्वर को धमकाते थे। दोनों परिवारों के पास लगभग 40-40 एकड़ जमीन है। 2013 में पति की हत्या के बाद से मुनी देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर सिमडेगा में रह रही है। घटना की जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंची और बानो थाना में मामला दर्ज कराया। बानो थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने भी बताया कि जमीन विवाद विवाद में दंपती की हत्या की गई है। आरोपी का परिवार दंबंग किस्म का रहा है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी