मुख्यमंत्री आज सिमडेगा में दो सभाओं को करेंगे संबोधित

जासंसिमडेगा मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सिमडेगा व कोलेबिरा में संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 06:31 AM (IST)
मुख्यमंत्री आज सिमडेगा में दो सभाओं को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री आज सिमडेगा में दो सभाओं को करेंगे संबोधित

जासं,सिमडेगा: मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सिमडेगा व कोलेबिरा में जन सभा को संबोधित करेंगे। वे 10:30 बजे अल्बर्ट एक्का स्टेडियम स्थित हैलीपैड पर चॉपर से उतरेंगे। इसके बाद रानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मीबाई, वीर बुधु भगत की प्रतिमा अनावरण तथा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे बाजारटांड़ स्थित सभा में पहुंचेंगे, जहां वे जनता को संबोधित करेंगे एवं आगामी चुनाव के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे 12:40 बजे कोलेबिरा हाई स्कूल के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इधर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर पूर्ण सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। इधर बुधवार को जिले के आला अधिकारी एवं भाजपा के पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर तैयारी में जुटे रहे। डीसी विप्रा भाल, एसपी संजीव कुमार,एएसपी निर्मल गोप, एसी आलोक कुमार, एसडीपीओ राजकिशोर, बीडीओ शशिन्द्र बड़ाईक, थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मौके नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहु, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, नवीन सिंह, मनोज जैन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी