भारत की बेटियों ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी-2023 में रचा इतिहास, कोरिया को हराकर बनीं चैंपियन

भारत की बेटियों ने हॉकी में एक बार फिर स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। सिमडेगा की तीन खिलाड़ी दीपिका महिमा और रोपनी से सजी भारतीय टीम महिला जूनियर एशिया कप हॉकी-2023 के फाइनल मैच में कोरिया को 2-1 गोल से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

By Vachaspati MishraEdited By: Publish:Mon, 12 Jun 2023 01:39 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jun 2023 01:39 AM (IST)
भारत की बेटियों ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी-2023 में रचा इतिहास, कोरिया को हराकर बनीं चैंपियन
कोरिया को 2-1 से मात देकर झारखंड टीम चैंपियनशिप जीती, लोगों में हर्ष।

जागरण संवाददाता,सिमडेगा: भारत की बेटियों ने हॉकी में एक बार फिर स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। सिमडेगा (झारखंड) की तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी से सजी भारतीय टीम महिला जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 के फाइनल मैच में कोरिया को 2-1 गोल से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार चैंपियन बनी हैं।

हॉकी इंडिया की ओर हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जापान में ही उपस्थित थे। जूनियर महिला एशिया कप में पहली बार विजेता बनी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी सदस्यों को हॉकी इंडिया ने दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है।

2 जून से 11 जून तक जापान के काकामिगहारा में आयोजित हो रहे जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में रविवार को भारतीय जूनियर 8 महिला टीम कोरिया को 2-1 गोल पराजित कर पहली बार चैंपियन बनी है।

चैंपियन टीम में सिमडेगा जिले की भी तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।  दीपिका सोरेंग ने तीन गोल भी किए हैं। दीपिका को  चाइनीज ताइपे के खिलाफ खेले गए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड का पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया था।

भारतीय टीम की इस जीत पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई। जय हिन्द!

My heartiest congratulations to Team India on winning the Women's Junior Hockey Asia Cup title. Jai Hind ! 🇮🇳

— CP Radhakrishnan (@CPRGuv) June 11, 2023

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बधाई देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐतिहासिक! पहली बार महिला जूनियर एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

ऐतिहासिक!

पहली बार महिला जूनियर एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।#AsiaCup2023 https://t.co/x2UyemIRWX— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 11, 2023

chat bot
आपका साथी