फरियाद सुन उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश

सिमडेगासमाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त विप्रा भाल ने आम लोगों से मिलकर उनकी फरियाद एवं सम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 09:55 PM (IST)
फरियाद सुन उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश
फरियाद सुन उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश

सिमडेगा:समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त विप्रा भाल ने आम लोगों से मिलकर उनकी फरियाद एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक पूर्वक सुना एवं उनका तुरंत समाधान हेतु संबंधित पदाअधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। फरियादियों में हवलदार ओम प्रकाश अग्रवाल अपने बच्चों का नामांकन केंद्रीय विद्यालय में करवाने के लिए उपायुक्त से मिले। कोलेबिरा प्रखंड के जनसेवक प्रमोद कुमार दुबे लंबित वेतन भुगतान के लिए उपायुक्त से गुहार लगायी। इस प्रकार कुल लगभग 60 की संख्या में आम लोग आपनी फरियाद लेकर उपायुक्त से मिले। जिसपर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को समाधान हेतु दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया। ज्ञात हो कि लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारी का जायजा सिमडेगा जिला में उपायुक्त द्वारा लिया जा रहा है। साथ ही आम लोगों की फरियादों का समाधान भी उपायुक्त द्वारा प्रत्येक दिन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी