वित्त रहित स्कूलों की बढ़े अनुदान की राशि

वित्त रहित स्कूलों की बढ़े अनुदान की राशि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jul 2022 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jul 2022 08:53 PM (IST)
वित्त रहित स्कूलों की बढ़े अनुदान की राशि
वित्त रहित स्कूलों की बढ़े अनुदान की राशि

वित्त रहित स्कूलों की बढ़े अनुदान की राशि

फोटो-

जासं,सिमडेगा:वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था में बच्चों को शिक्षा तो मिल रही है।परंतु

शिक्षकों को उनका वाजिब मेहनताना नहीं मिल पा रहा है। जिले के जनता हाई स्कूल तामड़ा वर्ष 1979 से संचालित है।यह विद्यालय अपने बेहतर परिणाम के लिए लिए हमेशा जाना जाता है।हमेशा की भांति इस वर्ष भी जनता हाई स्कूल तामड़ा का परीक्षा परिणाम बेहतर है। उच्च शिक्षा प्राप्त शिक्षकों के अथक प्रयास से यह विद्यालय अच्छे परिणाम देता आया है और उम्मीद है की आने वाले दिनों में और भी बेहतर परिणाम होंगे।इस वर्ष 2022 मे जनता हाई स्कूल के विद्यार्थी जिला टापर बना है।पूरे विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा हैं।यहां

विद्यार्थियों से काेई शैक्षिक शुल्क नहीं लिया जाता है।शिक्षकों को उनका मेहनताना तब मिलता है,जब सरकर अनुदान रूपी अनुग्रह

करती है। वह भी राशि इतनी कम होती है कि शिक्षक के हिस्से तीन-चार हजार ही हाथ में आते हैं।शिक्षकों ने सरकार से आग्रह किया है कि अनुदान राशि में बढ़ोतरी किया जाए,ताकि शिक्षकों को सम्मानजनक राशि प्राप्त हो सके।

chat bot
आपका साथी