छात्रावास बना जर्जर,पशुओं का बना बसेरा

छात्रावास बना जर्जरपशुओं का बना बसेरा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jul 2022 08:45 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2022 08:45 PM (IST)
छात्रावास बना जर्जर,पशुओं का बना बसेरा
छात्रावास बना जर्जर,पशुओं का बना बसेरा

छात्रावास बना जर्जर,पशुओं का बना बसेरा

संसू,बानो(सिमडेगा): प्रखंड मुख्यालय स्थित 50 बेड आदिवासी छात्रावास जर्जर हो गया है।स्थिति यह है कि अब यहां पशुओं का बसेरा रहता है।यह छात्रावास 2004-05में 65 लाख रुपये से बना था। यह आदिवासी छात्रावास बानो निवासी भाजपा के जिला अध्यक्ष स्व.विश्वंभर सिंह की देखरेख में बना था।जिसका उद्घाटन अर्जुन मुंडा ने किया थ। लाखों रुपये की लगात से बने छात्रावास अब बिल्कुल जर्जर हो गया है। बिजली की वायरिंग के तार-लाइट चोरी हो गए हैं। खिड़कियों के कांच तोड़ दिए गए हैं। दरवाजे खराब हो रहे है।इधर बिरसा मुंडा खेल समिति के सदस्यों के साथ प्रमुख सुधीर डांग ने जर्जर आदिवासी छत्रावास का निरीक्षण किया। भवन की जर्जर हालत देखकर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इसका मेंटनेंस कराकर उपयोग योग्य बनाया जाएगा। जिससे गरीब आदिवसी बच्चियां यह रहकर पढ़ाई कर सकें। निरीक्षण के दौरान रायकेरा ग्राम सभा अध्यक्ष घनश्याम सिंह, बड़काइुईल मुखिया अनिल लुगुन,सूरज बड़ाईक एवं खेल समिति के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी