पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित मांस किया जब्त

केरसई: प्रखंड स्थित तेतर टोली नदी के समीप प्रतिबंधित मांस काटे जाने की जानकारी मिलने पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 09:21 PM (IST)
पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित मांस किया जब्त
पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित मांस किया जब्त

केरसई: प्रखंड स्थित तेतर टोली नदी के समीप प्रतिबंधित मांस काटे जाने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी लक्ष्मण राम के नेतृत्व में केरसई पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान की भनक लगते ही मौके से आरोपी फरार तो हो गए। लेकिन छापेमारी अभियान में एक मोबाइल,चाकू,कपड़ा,बर्तन,तराजू, मांस आदि बरामद कर जब्त कर लिया गया। जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एस अभिनव भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने खुद कुदाल पकड़ कर मानवता का परिचय देते हुए प्रतिबंधित मांस को मिट्टी में दफनाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से मिले मांस का सैंपल ले लिया गया है।उसे फोरेंसिक जांच के लिए बाहर भेजा जाएगा।इसके अलावा बरामद समान के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।जानकारी मिलने पर सिमडेगा डीएसपी नौशाद आलम केरसई थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।साथ ही आम जनता से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। बीडीओ एस अभिनव ने कहा कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।बस केरसई के ग्रामवासी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखें।घटनास्थल पर धीरेन प्रसाद,राधेश्याम प्रसाद,वसंत कुमार साहु, अभय प्रसाद,विष्णु प्रसाद,अंकित, छोटू,रवि गुप्ता,नंदू अमित,विवेक,सहित सैकड़ों ग्रामीणों के साथ केरसई पुलिस टीम मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी