बीस सूत्री अध्यक्ष गिरफ्तार, विधायक ने दिया धरना

सिमडेगा : सिमडेगा बीस सूत्री अध्यक्ष रणधीर कुमार की गिरफ्तारी व सिमडेगा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 10:05 PM (IST)
बीस सूत्री अध्यक्ष गिरफ्तार, विधायक ने दिया धरना
बीस सूत्री अध्यक्ष गिरफ्तार, विधायक ने दिया धरना

सिमडेगा : सिमडेगा बीस सूत्री अध्यक्ष रणधीर कुमार की गिरफ्तारी व सिमडेगा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद के रवैये से क्षुब्ध विधायक विमला प्रधान ने शुक्रवार को थाना गेट के समीप कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता धरने पर बैठककर थाना प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी की तथा उन्हें हटाने की मांग की। संबंधित मामले में थाना प्रभारी द्वारा तरजीह नहीं दिए जाने से विधायक नाराज थीं। साथ ही बीस सूत्री अध्यक्ष को देर रात गिरफ्तार करने, गिरफ्तारी के दौरान उनकी बात नहीं सुनने आदि को लेकर कार्यकर्ता भी उत्तेजित दिखे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 के एक केस में रणधीर कुमार न्यायालय से बरी हो गए थे लेकिन थाना में रिकॉल आदेश के कागजात नहीं जमा करने के कारण पुलिस ने उनके घर से शुक्रवार की रात 2 बजे ही गिरफ्तार कर लिया। रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने रात में कंबल भी नहीं दिया। जिससे ठंड में परेशान रहे। इधर विधायक ने कहा कि वे रात्रि में ही एसडीपीओ से बात की। थाना प्रभारी को भी संदेश भिजवाया, लेकिन उनके स्तर से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इधर विधायक ने मौके पर ही डीजीपी से मोबाइल पर बात कर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद को टाउन थाना की जिम्मेदारी से मुक्त करने की बात कही। इधर धरना की खबर मिलते ही मौके पर डीएसपी आशीष विजय ¨मज व अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे। अंत में एसपी संजीव कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्तर पर गलती हुई तो वे इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।

----कोर्ट का आदेश का किया पालन :थाना प्रभारी

टाउन थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि उन्होंने कोर्ट के आदेश का पालन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि बीस सूत्री के अध्यक्ष रणधीर कुमार को मुफस्सिल थाना प्रभारी राजकुमार ने ही गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि विधायक से कोई बातचीत नहीं हुई थी। ---बीस सूत्री अध्यक्ष को किया रिहा

पुलिस के समक्ष रिकॉल दस्तावेज जमा करने के बाद बीस सूत्री अध्यक्ष रणधीर कुमार को रिहा कर दिया गया। एक पुलिस पदाधिकारी के मुताबिक पूरा मामला संवादहीनता के कारण हो गया।

chat bot
आपका साथी