विधायक एनोस एक्का ने क्षेत्र में किया विकास : मेनोन

कोलेबिरा: कोलेबिरा में झारखंड पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 09:12 PM (IST)
विधायक एनोस एक्का ने क्षेत्र में किया विकास : मेनोन
विधायक एनोस एक्का ने क्षेत्र में किया विकास : मेनोन

कोलेबिरा: कोलेबिरा में झारखंड पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को जिला परिषद सदस्य सह झारखंड पार्टी महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष मेनोन एक्का ने किया। इसके पूर्व जुलूस निकाल रण बहादुर ¨सह व बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मुख्य चौक में झारखंड पार्टी का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को मेनोन एक्का ने कहा कि कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र का जितना विकास एनोस एक्का ने किया उतना आज तक किसी भी विधायक ने नहीं किया होगा। झारखंड पार्टी के विधायक के ही कारण कोलेबिरा में जलमीनार ,मार्केट कांप्लेक्स, देव नदी पुलिया, गांव-गांव में पीसीसी पथ का निर्माण हो पाया है। आप लोग आने वाले चुनाव में फिर अपना स्नेह व प्यार एक बार झारखंड पार्टी को अवश्य दें। झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष मोतीयस बागे ने कहा कि हमारे नेता को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। झारखंड पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप केसरी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि अब की बार 60, 000 के पार। मौके पर उद्घाटन समारोह में फुल कुमारी समद, दीपक कंडुलना, वीरेंद्र तिवारी, अमरीन समद, अभिषेक कुमार, मोतीलाल साहू, कासिफ ¨मया, जेम्स कंडुलना, कांति केरकेट्टा, दुतमी हेमरोम, असलम खान, जगन्नाथ साहू, सुभाष मड़की, हाबिल कोंगरी, विशेश्वर खड़िया, नेल्शन तोपनो सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी