भटके बालक सागर को उसकी मां को सौंपा

फोटो-2 कोलेबिरा : भटके हुए बालक को कोलेबिरा मुखिया अलोमनी बागे एवं थाना प्रभारी के सहयोग से उसकी

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 05:49 PM (IST)
भटके बालक सागर को उसकी मां को सौंपा

फोटो-2

कोलेबिरा : भटके हुए बालक को कोलेबिरा मुखिया अलोमनी बागे एवं थाना प्रभारी के सहयोग से उसकी मां को सौंप दिया गया। रांची नगड़ा टोली निवासी प्रतिमा देवी अपने 8 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के साथ 23 अगस्त को रिश्तेदार के घर कोलेबिरा बोंगराम आई थी। शाम में प्रतिमा देवी किसी काम से कोलेबिरा गई। इधर देर शाम तक अपनी मां के नहीं लौटने पर सागर उन्हें ढूंढने निकल पड़ा। लेकिन रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण वह भटक गया। दो युवक ने सागर को अकेले इधर-उधर घूमते पाया तो उसे कोलेबिरा मुखिया अलोमुनी बागे के यहां पहुंचा दिया।

इधर मां बोंगराम लौटी तो बच्चे को नहीं पाकर घबरा गई। इसके बाद खोजबीन शुरू हो गई। 24 अगस्त की सुबह कोलेबिरा थाने में बच्चा खोने की शिकायत की। इसके कुछ समय बाद ही मुखिया सागर को लेकर थाने पहुंचे। बच्चा को कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने सागर की मां को थाना बुलाकर बच्चे की पहचान करवाकर सौंप दिया। ग्रामीण मुखिया एवं थाना प्रभारी के कार्य की सराह रहे थे।

chat bot
आपका साथी