गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हुए धार्मिक अनुष्ठान

सिमडेगा : जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया।

By Edited By: Publish:Wed, 20 Jul 2016 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jul 2016 05:31 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हुए धार्मिक अनुष्ठान

सिमडेगा : जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। वहीं लोगों ने अहले सुबह ही पूजा अर्चन कर अपने गुरुजनों का पूजन कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। इधर शहर के गांधी मैदान स्थित देवराहा बाबा आश्रम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन सह भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं आचार्य भुनेश्वर पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूजन अनुष्ठान कराया। जिसके बाद हवन पूजन अनुष्ठान के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों की संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरनाथ बामलिया, मोती लाल अग्रवाल, बजरंग बामलिया,सपन साहा, शशि भूषण दास, सत्येन्द्र रोहिल्ला ,भुनेश्वर सेनापति आदि ने सहयोग किया। इधर श्रीरामरेखा धाम के महंत उमाकांत जी महाराज ने ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा जयराम प्रपन्नाचार्य जी महराज व देवराहाबाबा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन के बाद माल्यार्पण किया। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का महत्व अपरंपार है। गुरु ही हमें सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों को हमेशा अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। इधर शहर के सामटोली स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में भी मंगलवार को गुरु पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य ट्रस्टी उमालाल ने गुरु पूजन सह हवन अनुष्ठान संपन्न कराया,जिसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व मंदिर में आये भक्तों गुरु व वेद माता गायत्री की पूजा अर्चना की।

chat bot
आपका साथी