लोक अदालत में दोनों पक्ष होते हैं संतुष्ट:सीजेएम

सिमडेगा: सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 35 मामलों का

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 05:44 PM (IST)
लोक अदालत में दोनों पक्ष होते हैं संतुष्ट:सीजेएम

सिमडेगा: सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 35 मामलों का निष्पादन करते हुए एमवी एक्ट के तहत कुल 8150 रुपये फाईन के रूप में वसूल की गई। लोक अदालत में वादों के निष्पादन के लिए कुल तीन बेंच का गठन किया गया, जिसमें बेंच 1 में सीजेएम मधुरेश कुमार वर्मा, पीएलए सदस्य रमेश प्रसाद, अधिवक्ता विजय कुमार मिश्र शामिल थे। बेंच 2 में एसडीजेएम एके दूबे, पीएलए सदस्य सुरेश प्रसाद तथा अधिवक्ता कोमल दास तथा बेंच तीन में एसडीओ दिलेश्वर महतो,कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक, अधिवक्ता मनोज नाग को शामिल किया गया था। इस दौरान उपस्थित लोगों से सीजेएम मधुरेश कुमार वर्मा ने लोगों को आए दिन सिविल कोर्ट में प्रधिकार के माध्यम से अक्सर लोक अदालत, मेगा लोग अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत आदि का आयोजन किया जाता है, जिसमें दोनों पक्ष के आपसी सहमति से मामलों का निष्पादन किया जाता। वहीं निष्पादित मामलों का देश के किसी भी कोर्ट में अपील नही किए जाने का प्रावधान भी है,ताकि लोगों को बेवजह की परेशानी से बचाया जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि यहां दोनों पक्ष को ही लाभ होता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने की बात कही। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी तथा काफी संख्या में आम लोग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी