कलिसिया के प्रति रखें प्रेम व समर्पण का भाव

बानो : प्रखंड के जीईएल चर्च पुरानी मंडली में बानो पास्टोरेट द्वारा दो दिवसीय 16 वां वार्षिक युवा सम्

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 09:22 PM (IST)
कलिसिया के प्रति रखें प्रेम व समर्पण का भाव

बानो : प्रखंड के जीईएल चर्च पुरानी मंडली में बानो पास्टोरेट द्वारा दो दिवसीय 16 वां वार्षिक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं को धार्मिक शिक्षा की जानकारी एवं उनके सामाजिक दायित्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बाइबिल क्विज प्रतियोगिता, चित्रांकन, गीत एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पाद्री उज्ज्वल केरकेट्टा ने कहा कि प्रभु यीशु ने युवाओं को विशेष रूप से चुना है। अत: युवा कलिसिया के प्रति प्रेम एवं समर्पण का भाव रखें। साथ ही वे धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में अपना योगदान दें। मौके पर जिप सदस्य आयुष्मा कंडुलना, प्रमुख सेवानी ब्रजो, पाद्री किरूम ब्रजो, पतरस समद, असीम सुरीन, निर्मल जोजो, वंश कोंगाड़ी, अनिल बागे, जोरोम सुरीन, एमियन बूढ़, अनिल लुगून, सुरसेन जोजो, जगदीश बागे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी