आंधी-तूफान से उखड़े पेड़, छप्पर भी उड़े

कोलेबिरा : प्रखंड में 23 मई की संध्या करीब 3.30 बजे आई तेज आंधी से प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्

By Edited By: Publish:Tue, 24 May 2016 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2016 07:12 PM (IST)
आंधी-तूफान  से उखड़े पेड़, छप्पर भी उड़े

कोलेबिरा : प्रखंड में 23 मई की संध्या करीब 3.30 बजे आई तेज आंधी से प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। इस आंधी में क्षेत्र के श्री कोंडेकेरा, शाहपुर, शिवनाथपुर,अंबाटोली, बोबोटोली आदि जगहों में सैंकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। इसके अलावे कई लोगों के घर के छप्पर उड़ गए। श्रीकोंडेकेरा में श्रीकांत दास, नंदलाल प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, सुदर्शन साहू, संजय प्रसाद, महेश दास, नंदकिशोर दास, बलदेव साहू एवं सुरेश्वर प्रसाद के घर में लगे छप्पर व एस्बेस्टस उड़ गए।

इधर, कोंडेकेरा गांव की महिला बबिता मंडल छप्पर गिरने से घायल हो गई। तेज आंधी से उसके घर का छप्पर गिरा, जिससे उसके सिर पर चोटें आई। पीड़ितों ने आंधी से हुई क्षति के एवज में प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

chat bot
आपका साथी