वृद्ध व असहाय लोगों ने भी किया मतदान

ठेठईटांगर : प्रखंड के बांसपहार क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान लोगों का उत्साह देखने बन रहा था। अस

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 06:58 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 06:58 PM (IST)
वृद्ध व असहाय लोगों ने भी किया मतदान

ठेठईटांगर : प्रखंड के बांसपहार क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान लोगों का उत्साह देखने बन रहा था। असहाय लोगों को उनके परिजन गोद में उठाकर मतदान बूथ तक ले लाए। बांसपहार के असहाय वृद्ध अंतुनी सोरेंग को उसके बेटे ने अपने गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया गया और वोट दिलवाया। इसके अलावा आसपास की कई वृद्ध महिलाएं भी लाठी के सहारे मतदान बूथ तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

--

आपत्ति जताई

सिमडेगा : रहनुमा विकास संस्था के सचिव वकील खां ने सिमडेगा गुरुकुल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्रामीण युवाओं को वोट देने के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल में 35 युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें मतदान के लिए छुट्टी भी नहीं दी गई और न ही मतदान करने की व्यवस्था की गई।

chat bot
आपका साथी