23 घंटे बाद आई बिजली, लोगों में आक्रोश

ठेठईटांगर : प्रखंड में शनिवार दोपहर में गई बिजली रविवार को दोपहर में आई। लगभग 23 घंटे विद्युतापूर्ति

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 08:22 PM (IST)
23 घंटे बाद आई बिजली, लोगों में आक्रोश

ठेठईटांगर : प्रखंड में शनिवार दोपहर में गई बिजली रविवार को दोपहर में आई। लगभग 23 घंटे विद्युतापूर्ति बाधित रहने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों में विद्युत विभाग व फ्रेंचाइजी के प्रति रोष देखा जा रहा है। बता दें कि प्रखंड में शनिवार को सुबह 6 बजे से ही विद्युत बाधित थी, जो लगभग 12:30 बजे दोपहर में आई और फिर तुरंत कट गई। इसके बाद बिजली रविवार को दोपहर में आई। मालूम हो कि जोराम विद्युत सबस्टेशन के कर्मियों के लापरवाही से आए दिन घंटों विद्युत आपूर्ति किसी न किसी बहाने बाधित कर दी जाती है। लोगों को कहना है कि विद्युत सबस्टेशन में पावर रहने के बावजूद कर्मियों की ओर से पावर सप्लाई नहीं दी जाती। वहीं पिछले एक सप्ताह में आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो ग्रामीणों को बमुश्किल 30 घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी